Media24Media.com: #जनप्रतिनिधियों

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #जनप्रतिनिधियों. Show all posts
Showing posts with label #जनप्रतिनिधियों. Show all posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी सौगात ,घोषणा अनुरूप मिली मंजूरी, 1 करोड़ 65 लाख की लागत से बनेगा विश्राम गृह

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। मुख्यमंत्री ने जिलेवासियों को एक और बड़ी सौगात दी है। उनकी घोषणा अनुरूप जिले के बागबहार में विश्राम गृह भवन के निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। 1 करोड़ 65 लाख रुपए की राशि इस कार्य हेतु मंजूरी मिली है, जिसका निविदा प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य जल्द शुरू की जाएगी।

गौरतलब है कि जिले के फरसाबहार में भी विश्राम गृह निर्माण के लिए 1 करोड़ 72 लाख रुपए मंजूरी मिल चुकी है। बागबहार क्षेत्र में लंबे समय से विश्राम गृह की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, अब इस भवन के निर्माण से न केवल आम नागरिकों को सुविधा मिलेगी,बल्कि विभिन्न सरकारी-अर्धसरकारी कार्यक्रमों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बाहर से आने वाले मेहमानों के ठहरने की भी उत्तम व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी। लगातार सड़कों, पुल-पुलियों, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और जनसुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। इसी कड़ी में बागबहार को यह सौगात मिली है, जो आने वाले समय में क्षेत्र के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बागबहार में विश्राम गृह बनने से क्षेत्र का गौरव बढ़ेगा और स्थानीय लोगों को लंबे समय से चली आ रही सुविधा की कमी पूरी होगी।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर हो रहा है तत्काल अमल

यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा की गई घोषणाओं पर तत्काल अमल हो रहा है। यही कारण है कि जिले में एक के बाद एक विकास कार्यों को मंजूरी मिल रही है और आमजन सीधे तौर पर इसका लाभ मिल रहा है।


चरौदा में स्वच्छता ही सेवा है के तहत् चला स्वच्छता अभियान, सीआरपीएफ ने दिया स्वच्छता और पौधरोपण का संदेश

No comments Document Thumbnail

आरंग। मंगलवार को अजय कुमार सिंह उप महानिरीक्षक ग्रुप केंद्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल भिलाई के निर्देशन में स्वच्छता ही सेवा के तहत् प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें बच्चों, शिक्षको जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर बच्चों व समुदाय को संबोधित करते हुए सहायक कमांडेंट प्रवीण मोरे ने कहा स्वच्छता को हम अपने आचरण में शामिल करेंगे तभी स्वच्छ भारत का सपना पूरा होगा।

वहीं ग्राम सरपंच देवशरण धीवर ने सीआरपीएफ जवानों का अभिनंदन करते हुए कहा स्वच्छता किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि हम सबकी जिम्मेदारी है। हम सब मिलकर ही अपने गांव, देश,राज्य को स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे। जवानों ने बच्चों और समुदाय के साथ मिलकर स्वच्छता रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा परिसर में सीआरपीएफ जवानों ने बच्चों व ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ी संख्या में पौधे रोपित कर हरियाली का संदेश दिया। साथ ही बच्चों को स्वच्छता और पौधरोपण के लिए प्रेरित किया।

स्वच्छता व पौधरोपण अभियान के आयोजन में अहम् भूमिका उप कमांडेंट अजय सिंह,निरीक्षक यू एस टंडन, निरीक्षक चतुर्वेदी, उप निरीक्षक दिलधर उरांव सहित अन्य जवानों का रहा। वहीं स्वच्छता सभा का संचालन नवाचारी शिक्षक महेन्द्र पटेल ने स्वच्छता जागरूकता गीत गाकर किया। जो आकर्षण का केंद्र रहा। स्वच्छता अभियान में पंच प्रतिनिधि संतोष कोसरिया,पालक माखन धीवर,पंच फेकू साहू, टुकेश धीवर, संस्था प्रमुख कीर्ति कुमार परमाल, गुरुचंद पारधी, शिक्षक सूर्यकांत चन्द्राकार, दीनदयाल धीवर, जितेंद्र यदु, डिलेश्वर साहू, शिक्षिका संगीता पाटले, भुनेश्वरी चंद्राकर, मनीषा चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, सीआरपीएफ जवानों व ग्रामीणों की सहभागिता रही।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.