Media24Media.com: दिल्ली में ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दिल्ली में ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

Document Thumbnail

 नई दिल्ली/रायपुर। स्वतंत्रता दिवस और ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत मंगलवार को राजधानी दिल्ली में ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ बाइक रैली का आयोजन हुआ। हजारों बाइक सवार तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति का जोश बिखेरते नजर आए। आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने रैली में शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।


इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू, कई सांसद, सेना के अफसर, छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।

रैली राजधानी के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुई। बाइक सवार प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय एकता, साहस और देशभक्ति का संदेश दिया। रास्ते भर स्थानीय लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया, जिससे माहौल गर्व और उत्साह से भर गया।

अपने संबोधन में तोखन साहू ने कहा, “तिरंगा सिर्फ तीन रंगों का कपड़ा नहीं, बल्कि यह हमारे शहीदों के बलिदान, सैनिकों के साहस और करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों का प्रतीक है। केसरिया रंग साहस व त्याग का संदेश देता है, सफेद रंग शांति और सत्य का मार्ग दिखाता है, हरा रंग विकास और समृद्धि की प्रेरणा देता है, और अशोक चक्र हमें निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान करता है।”
उन्होंने युवाओं से अपील की कि तिरंगे को सिर्फ हाथों में नहीं, बल्कि दिल में बसाएं और इसके आदर्शों को जीवन में अपनाएं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.