Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों की व्यवस्था अब पूरी तरह कैशलेस, ऑनलाइन पेमेंट से ही होगी बिक्री

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों की व्यवस्था अब पूरी तरह कैशलेस, ऑनलाइन पेमेंट से ही होगी बिक्री

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की सभी शराब दुकानों में पूरी तरह कैशलेस सिस्टम लागू करने का फैसला लिया है। अब शराब की खरीद केवल ऑनलाइन पेमेंट से ही हो सकेगी। आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक में इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए।


मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप सभी शराब दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और उनकी मुख्यालय से 24 घंटे निगरानी होगी। साथ ही, अवैध शराब और मादक पदार्थों के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।

फॉर्महाउस और होटल्स पर निगरानी

बैठक में मंत्री ने होटल, ढाबा और फॉर्म हाउस में अवैध शराब की बिक्री और सेवन पर कड़ी नजर रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने फॉर्महाउस में होने वाली शराब पार्टियों पर तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया।

इस दौरान मदिरा दुकानों की व्यवस्था, लाइसेंस प्रणाली, मार्केटिंग कॉरपोरेशन और बार-क्लब संचालन की भी समीक्षा की गई। विभाग ने बैठक में राजस्व लक्ष्य हासिल करने की कार्ययोजना प्रस्तुत की।

बैठक में उपस्थित अधिकारी

वाणिज्य कर एवं आबकारी विभाग की सचिव आर. संगीता, विशेष सचिव देवेन्द्र कुमार भारद्वाज, अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव, पी.एल. साहू, जी.के. भगत सहित छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड और छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन के अधिकारी मौजूद रहे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.