Media24Media.com: रायपुर रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, बड़ा हादसा टला

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

रायपुर रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, बड़ा हादसा टला

Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन के पास आज मंगलवार सुबह बड़ा रेल हादसा टल गया। उरकुरा से आरएसडी की ओर जा रही एक मालगाड़ी के दो डिब्बों के चक्के अचानक पटरी से उतर गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।


हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों की टीम तुरंत मौके पर पहुँची और हालात का जायजा लिया। ट्रैक की मरम्मत का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। फिलहाल ट्रेन संचालन पर आंशिक असर पड़ा है, लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक इंतज़ाम किए जा रहे हैं।


तकनीकी खराबी की आशंका

प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी को संभावित कारण माना जा रहा है। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि विस्तृत कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

इस घटना के बाद से रेलवे प्रशासन अलर्ट मोड पर है और पटरियों की अतिरिक्त जाँच शुरू कर दी गई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.