Media24Media.com: रेलवे का त्योहारी तोहफ़ा: रिटर्न टिकट पर 20% छूट, भीड़ से मिलेगी राहत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

रेलवे का त्योहारी तोहफ़ा: रिटर्न टिकट पर 20% छूट, भीड़ से मिलेगी राहत

Document Thumbnail

 त्योहारों के मौसम में भीड़ कम करने और यात्रियों को सस्ती यात्रा सुविधा देने के लिए भारतीय रेलवे ने “राउंड ट्रिप पैकेज फॉर फेस्टिवल रश” योजना शुरू की है। इसके तहत, अगर यात्री आने और जाने दोनों का टिकट एक साथ बुक करते हैं तो वापसी के बेस किराए में 20% की छूट दी जाएगी।


कब मिलेगी छूट?

  • आने का सफ़र: 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 के बीच होना चाहिए।
  • वापसी का सफ़र: 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच होना चाहिए।

किन यात्रियों को लाभ मिलेगा?

  • दोनों टिकट एक ही नाम, यात्री विवरण, क्लास और स्टेशन जोड़ी (O-D Pair) पर बुक होने चाहिए।
  • टिकट कन्फर्म होने चाहिए; वेटिंग या आरएसी टिकट पर छूट नहीं मिलेगी।

बुकिंग की शर्तें

  • पहले आने का टिकट बुक करना होगा, उसके बाद Connecting Journey Feature से वापसी का टिकट लेना होगा।
  • रिटर्न टिकट बुक करते समय Advance Reservation Period (ARP) का नियम लागू नहीं होगा।
  • टिकट में कोई बदलाव या रिफंड नहीं मिलेगा।
  • वापसी के टिकट पर कोई अन्य छूट, पास, वाउचर, PTO या ट्रैवल कूपन लागू नहीं होगा।
  • ऑफर सभी क्लास और ट्रेनों (स्पेशल ट्रेनें भी शामिल) में लागू है, लेकिन Flexi Fare ट्रेनों में नहीं।
  • दोनों टिकट एक ही माध्यम से बुक करने होंगे — या तो ऑनलाइन या रिजर्वेशन काउंटर से।
  • चार्ट तैयार होने के बाद अगर किराए में कोई अंतर आता है, तो यात्री से अतिरिक्त किराया नहीं लिया जाएगा।

योजना का उद्देश्य

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस ऑफर से त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ अलग-अलग तारीखों में बंटेगी, खास ट्रेनों का दोनों तरफ से बेहतर उपयोग होगा और यात्रियों को टिकट आसानी से मिल सकेंगे। रेलवे ने इसके प्रचार के लिए प्रेस, मीडिया और स्टेशनों पर विशेष घोषणाएं करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.