Media24Media.com: हड़ताल पर NHM कर्मचारी, सरकार का अल्टीमेटम- नो वर्क, नो पे

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

हड़ताल पर NHM कर्मचारी, सरकार का अल्टीमेटम- नो वर्क, नो पे

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में नियमितीकरण समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों को सरकार ने सख्त अल्टीमेटम जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग ने साफ कहा है कि जो कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं लौटेंगे, उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। साथ ही “नो वर्क, नो पे” का नोटिस भी जारी किया गया है।


स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा— “संविदा कर्मचारियों को काम किए बिना भुगतान नहीं मिलता। यह एक-दो दिन की बात नहीं है, लंबा अंतराल हो चुका है, इसलिए विभाग को आदेश जारी करना पड़ा।”

प्रदेश में करीब 16 हजार NHM कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। लगातार दो हफ्तों से ज्यादा समय से अस्पतालों की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही थीं। हाल ही में NHM प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर कम से कम 5 मांगों पर चर्चा करने का प्रस्ताव रखा था।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.