Media24Media.com: नक्सलियों का खूनी खेल जारी: एक हफ्ते में दूसरे शिक्षादूत की हत्या, अब तक 9 की जान ले चुके

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नक्सलियों का खूनी खेल जारी: एक हफ्ते में दूसरे शिक्षादूत की हत्या, अब तक 9 की जान ले चुके

Document Thumbnail

 बीजापुर/सुकमा। बस्तर संभाग में नक्सली हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। बीजापुर जिले के गंगालूर क्षेत्र के नेन्द्रा गांव में पदस्थ शिक्षादूत कल्लू ताती की नक्सलियों ने हत्या कर दी।


जानकारी के मुताबिक, स्कूल से लौटते वक्त नक्सलियों ने शिक्षादूत कल्लू ताती का अपहरण किया और कुछ ही घंटों बाद देर रात उसकी हत्या कर दी। मृतक तोड़का गांव का रहने वाला था। नक्सलियों को उस पर पुलिस मुखबिरी का शक था।

गौरतलब है कि इससे पहले बीते बुधवार रात सुकमा में भी नक्सलियों ने शिक्षादूत लक्ष्मण की हत्या कर दी थी। यानी एक हफ्ते के भीतर लगातार दो शिक्षादूतों की जान चली गई।

आंकड़े चिंताजनक

बंद स्कूलों के पुनः संचालन के बाद से अब तक नक्सली कुल 9 शिक्षादूतों की हत्या कर चुके हैं। इनमें बीजापुर जिले में 5 और सुकमा जिले में 4 मामले शामिल हैं। लगातार हो रही हत्याओं ने शिक्षा विभाग, पुलिस और प्रशासन की चिंता और बढ़ा दी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.