Media24Media.com: छोटा कर्मचारी सस्पेंड हो सकता है तो प्रधानमंत्री क्यों नहीं?

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छोटा कर्मचारी सस्पेंड हो सकता है तो प्रधानमंत्री क्यों नहीं?

Document Thumbnail

 नई दिल्ली। बिहार दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार पर बने नए कानून को लेकर बड़ा बयान दिया और विपक्ष पर करारा हमला बोला।


कानून की मुख्य बातें

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्री अगर 30 दिन तक जेल में रहते हैं तो उन्हें कुर्सी छोड़नी होगी।

31वें दिन तक जमानत नहीं मिलने पर पद से हटना अनिवार्य होगा।

मोदी बोले: “भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में कोई भी कार्रवाई से बाहर नहीं होना चाहिए।”

पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला

कांग्रेस पर निशाना: “हमारी सरकार पर एक भी दाग नहीं, कांग्रेस के पास भ्रष्टाचार की लंबी लिस्ट।”

आरजेडी पर तंज: “बिहार का बच्चा-बच्चा आरजेडी के भ्रष्टाचार को जानता है।”

मोदी का सवाल: “जब 50 घंटे हिरासत में रहने पर छोटा कर्मचारी निलंबित हो सकता है तो पीएम-सीएम क्यों नहीं?”

जेल से सत्ता संचालन पर कटाक्ष

मोदी ने कहा, “कुछ समय पहले देखा गया कि नेता जेल से ही फाइलों पर साइन कर रहे थे और सरकारी आदेश जारी कर रहे थे। यह रवैया बंद होना चाहिए।”

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.