Media24Media.com: "मोदी को कॉल कर लूंगा": ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का ट्रंप को सख्त जवाब

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

"मोदी को कॉल कर लूंगा": ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का ट्रंप को सख्त जवाब

Document Thumbnail

 ब्रासीलिया/वॉशिंगटन। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइस इनासियो लूला दा सिल्वा ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को करारा जवाब देते हुए कहा कि वे उनसे टैरिफ पर बातचीत के लिए कॉल नहीं करेंगे, बल्कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से संपर्क करना पसंद करेंगे।


एक कार्यक्रम के दौरान लूला ने कहा, “मैं ट्रंप को फोन नहीं करने वाला क्योंकि वह बात करना ही नहीं चाहते। लेकिन मैं प्रधानमंत्री मोदी, शी जिनपिंग और अन्य नेताओं से फोन पर बात करूंगा।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे जलवायु मुद्दों पर चर्चा के लिए ट्रंप को आगामी सीओपी सम्मेलन में आमंत्रित करेंगे।

लूला ने यह टिप्पणी ट्रंप की उस पेशकश के जवाब में की जिसमें ट्रंप ने कहा था कि "लूला जब चाहें मुझसे कॉल कर सकते हैं"। अमेरिका और ब्राजील के बीच हाल ही में व्यापार शुल्क को लेकर तनाव गहरा गया है। ट्रंप प्रशासन ने ब्राजील से आयातित कुछ उत्पादों पर 50% तक टैरिफ लगाने का फैसला किया है, जिससे ब्राजील में नाराजगी है।

ब्राजील के वित्त मंत्री फर्नांडो हद्दाद ने ट्रंप की टिप्पणी का स्वागत किया था, लेकिन लूला का सख्त बयान संकेत देता है कि वह अमेरिका की नीतियों से सहमत नहीं हैं।

रूस से दूरी, ब्रिक्स नेताओं के साथ संवाद की पहल

लूला ने यह भी स्पष्ट किया कि वे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कॉल नहीं करेंगे, क्योंकि पुतिन फिलहाल यात्रा नहीं कर सकते। हालांकि, उन्होंने ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के अन्य नेताओं से संपर्क की बात कही।

ब्रिक्स पर अमेरिका की चिंता बढ़ती जा रही है, जिसे वाशिंगटन अक्सर अपने भू-राजनीतिक हितों के विरोध में मानता है। ट्रंप द्वारा ब्राजील पर टैरिफ लगाने के पीछे ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट में उनके सहयोगी और पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो पर चल रहे मुकदमे को वजह बताया गया है।

ब्राजील के निर्यातक, कॉफी, बीफ और संतरे के जूस उत्पादक संघों ने ट्रंप की इस नीति की आलोचना की है और राष्ट्रपति लूला से अमेरिकी फैसले के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की मांग की है।

 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.