Media24Media.com: डिजिटल क्रॉप सर्वे और स्वामित्व योजना प्रभावित, हड़ताली पटवारियों पर गिरी गाज

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

डिजिटल क्रॉप सर्वे और स्वामित्व योजना प्रभावित, हड़ताली पटवारियों पर गिरी गाज

Document Thumbnail

 रायपुर। रायपुर जिले में 16 अगस्त 2025 से पटवारी हड़ताल पर हैं और उन्होंने सभी प्रकार के ऑनलाइन शासकीय कार्य पूरी तरह बंद कर दिए हैं। इसके चलते डिजिटल क्रॉप सर्वे की रिपोर्ट अप्रूव न होना, स्वामित्व योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का ठप पड़ जाना और जनता को आवश्यक सेवाओं से वंचित होने जैसी स्थिति बनी हुई है।


इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रायपुर जिले के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ने सभी हड़ताली पटवारियों को कारण बताओ (Show Cause) नोटिस जारी किया है।


नोटिस में साफ तौर पर उल्लेख किया गया है कि यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत है। सभी पटवारियों को 22 अगस्त 2025 की शाम 5 बजे तक अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि पटवारियों का उत्तर संतोषजनक नहीं पाया गया, तो उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.