Media24Media.com: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक

Document Thumbnail

 रायपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन का आज सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था।


पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा:



"झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उनके निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। जनजातीय समुदाय के उत्थान और झारखंड के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति दें।"

शिबू सोरेन झारखंड के कद्दावर आदिवासी नेता रहे हैं और उन्होंने राज्य के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य को गहराई से प्रभावित किया। उनके निधन से राजनीतिक और जनजातीय समाज में शोक की लहर है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.