Media24Media.com: “बने खाबो — बने रहिबो” अभियान की शुरुआत: स्वच्छ, सुरक्षित और पौष्टिक भोजन के लिए जनजागरूकता की पहल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

“बने खाबो — बने रहिबो” अभियान की शुरुआत: स्वच्छ, सुरक्षित और पौष्टिक भोजन के लिए जनजागरूकता की पहल

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार आज से “बने खाबो — बने रहिबो” अभियान की शुरुआत कर रही है, जिसका उद्देश्य आम जनता को सुरक्षित, स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक खानपान के प्रति जागरूक करना है। यह अभियान 4 अगस्त से 6 अगस्त तक पूरे प्रदेश के 33 जिलों में चलाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।


अभियान के दौरान खाद्य प्रदायकर्ताओं (होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, केन्टिंग आदि) को FSSAI (भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण) के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी, जिससे वे भोजन को अधिक सुरक्षित व स्वच्छ तरीके से तैयार और परोस सकें।

साथ ही अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता को स्वच्छता, पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी सकारात्मक आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करना है। विशेष फोकस बच्चों, युवाओं, दुकानदारों और घरों में भोजन बनाने वालों पर रहेगा।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज इस अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। आज अभियान की शुरुआत करते हुए स्वस्थ मंत्री ने खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाओं को हरी झंडी दिखा कर किया।

सरकार का यह प्रयास है कि प्रदेशवासी न केवल स्वादिष्ट, बल्कि पोषणयुक्त और सुरक्षित भोजन को अपनी आदत में शामिल करें ताकि एक स्वस्थ, जागरूक और मजबूत छत्तीसगढ़ का निर्माण हो सके।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.