Media24Media.com: रायपुर-जबलपुर के बीच नई एक्सप्रेस को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, रोजाना चलेगी 15 कोच की ट्रेन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

रायपुर-जबलपुर के बीच नई एक्सप्रेस को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, रोजाना चलेगी 15 कोच की ट्रेन

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के यात्रियों को अब बेहतर रेल संपर्क की सौगात मिली है। रायपुर और जबलपुर के बीच आज से नई एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हो गई है। इस ट्रेन को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल माध्यम से जुड़े और यात्रियों को शुभकामनाएं दीं।


यह इंटरसिटी ट्रेन प्रतिदिन चलेगी और इसमें कुल 15 कोच होंगे। ट्रेन छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र जैसे तीन प्रमुख राज्यों के यात्रियों को लाभ पहुंचाएगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन की समय सारणी पहले ही जारी की जा चुकी है, जिससे यात्रियों को यात्रा की योजना बनाने में सहूलियत होगी।

यात्रा होगी और भी आरामदायक

रेलवे के अनुसार, इस नई ट्रेन के माध्यम से यात्रियों को न केवल तेज और समयबद्ध यात्रा का अनुभव मिलेगा, बल्कि बेहतर सीटिंग अरेंजमेंट, साफ-सफाई और अन्य यात्री सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा।

व्यापारिक, शैक्षणिक और पर्यटन गतिविधियों के लिहाज से रायपुर-जबलपुर मार्ग काफी महत्वपूर्ण है, ऐसे में यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सामाजिक और आर्थिक संपर्क को भी मजबूत करेगी।

क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा

रेलवे का यह कदम प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के विजन और बेहतर कनेक्टिविटी नीति को धरातल पर उतारने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है। आने वाले समय में रेलवे इसी तरह और भी इंटरसिटी और एक्सप्रेस ट्रेनों की योजना बना रहा है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.