Media24Media.com: बीजापुर में माओवाद पर चोट: 9 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बीजापुर में माओवाद पर चोट: 9 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Document Thumbnail

 बीजापुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बड़ी कामयाबी मिली है। सरकारी पुनर्वास नीति और “नियद नेल्लानार” योजना से प्रेरित होकर 9 कुख्यात इनामी माओवादियों ने हथियार डालते हुए पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इन पर कुल ₹24 लाख का इनाम घोषित था।


कई संगीन मामलों में थे शामिल

बीजापुर पुलिस के अनुसार, त्मसमर्पण करने वाले माओवादी लंबे समय से फायरिंग, आईईडी ब्लास्ट, आगजनी और हत्या जैसे संगीन नक्सली मामलों में सक्रिय थे। इनकी गिरफ्तारी की वर्षों से तलाश की जा रही थी।

आधिकारिक समारोह में किया आत्मसमर्पण

आत्मसमर्पण की प्रक्रिया बीजापुर में आयोजित एक औपचारिक समारोह के दौरान पूरी की गई। इस अवसर पर सीआरपीएफ के डीआईजी देवेंद्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलेन्डन यार्क, डीएसपी शरद जायसवाल और उप पुलिस अधीक्षक विनीत साहू सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

प्रोत्साहन राशि दी गई

सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले प्रत्येक माओवादी को ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि दी गई। इसके अतिरिक्त, उन्हें सरकार की योजनाओं के तहत आवास, स्वास्थ्य और रोजगार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

2025 में अब तक आत्मसमर्पण के आंकड़े


277 माओवादी अब तक आत्मसमर्पण कर चुके हैं , 310 नक्सली गिरफ्तार किए जा चुके हैं ,131 माओवादी मुठभेड़ों में मारे गए हैं। 

शांति स्थापना की दिशा में बड़ा कदम

अधिकारियों का कहना है कि यह आत्मसमर्पण माओवाद प्रभावित इलाकों में शांति बहाली और विश्वास बहाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सरकार द्वारा शुरू की गई “नियद नेल्लानार” योजना का उद्देश्य माओवादियों को मुख्यधारा से जोड़ना और हिंसा के बजाय विकास का रास्ता चुनने के लिए प्रेरित करना है।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.