Media24Media.com: बीजापुर: गंगालूर के जंगलों में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर- सर्च ऑपरेशन जारी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बीजापुर: गंगालूर के जंगलों में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर- सर्च ऑपरेशन जारी

Document Thumbnail

 बीजापुर। जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र अंतर्गत इतावार गांव के जंगलों में बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। कार्रवाई के दौरान एक नक्सली मारा गया है, जिसका शव बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।


यह संयुक्त कार्रवाई डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की टीम द्वारा की गई। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल रखा है और ऑपरेशन अभी भी जारी है।

क्या है मामला?

सुरक्षा बलों को इतावार गांव के पास जंगलों में नक्सली मूवमेंट की सूचना मिली थी। इसके बाद DRG और STF की संयुक्त टीम ने सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान घने जंगल में नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली ढेर हो गया।

अब तक की स्थिति:

एक नक्सली का शव बरामद
जंगलों में अन्य नक्सलियों की संभावित मौजूदगी
इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज
ऑपरेशन समाप्त होने के बाद मिल सकती है और जानकारी

एसपी डॉ. यादव ने कहा कि ऑपरेशन की समाप्ति के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। फिलहाल जवान पूरी सतर्कता के साथ क्षेत्र में तैनात हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.