Media24Media.com: "मोर तिरंगा, मोर अभिमान" महासमुंद भाजपा कार्यालय में तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यशाला सम्पन्न

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

"मोर तिरंगा, मोर अभिमान" महासमुंद भाजपा कार्यालय में तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यशाला सम्पन्न

Document Thumbnail

महासमुंद- भारतीय जनता पार्टी जिला महासमुंद द्वारा “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” एवं “मोर तिरंगा, मोर अभिमान” अभियान को सफलतापूर्वक संचालन हेतु आज भाजपा जिला कार्यालय में भव्य तिरंगा यात्रा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिलेभर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं मंडल टीमों ने भाग लिया और तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यशाला के प्रमुख वक्ता छत्तीसगढ़ खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री संजय श्रीवास्तव थे।

कार्यशाला में प्रस्तावना भाजपा जिलाध्यक्ष श्री एतराम साहू ने रखा एवं प्रस्तावना में कहा कि “महासमुंद जिले के प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराना है। हर घर तिरंगे जिले के नागरिकों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। हाल ही में देश पर हुए आतंकी हमलों में शहीद सैनिकों के शौर्य को नमन करते हुए यह तिरंगा यात्रा उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ तिरंगा बांटना नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति की भावना को हर नागरिक के मन में प्रज्वलित करना है।”

कार्यशाला के मुख्य वक्ता श्रीवास्तव जी ने कहा  कि “आगामी 15 अगस्त को भारत की आजादी का 79वां वर्ष मनाया जाएगा और ऐसे समय में भाजपा देश का सबसे बड़ा राजनीतिक दल होने के नाते ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय गौरव को जन-जन तक पहुंचाने जा रही है। तिरंगा हमारा आत्मगौरव है, राष्ट्र का स्वाभिमान है। ‘मोर तिरंगा, मोर अभिमान’ केवल एक नारा नहीं, यह हर भारतीय के हृदय की आवाज है। हर मंडल, हर गांव, हर गली तक यह संदेश पहुंचे कि भारतवासी अपने तिरंगे पर गर्व करते हैं। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे इस अभियान को जनआंदोलन में बदलें।”

विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा “तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, यह राष्ट्रीय चेतना का जागरण है। जब हर घर पर तिरंगा लहराएगा, तभी स्वतंत्रता की भावना सजीव होगी। भाजपा का यह अभियान भारत माता के सम्मान और अखंडता को सशक्त करने वाला है। हम सभी कार्यकर्ताओं को चाहिए कि तन, मन और समय देकर इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाएं।”

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बीज निगम अध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, महिला आयोग सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष मोगरा पटेल, जिला पंचायत सदस्य भीखम सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक द्वय रामलाल चौहान व त्रिलोचन पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्तरसिंह नायक, वरिष्ठ भाजपा नेता मोती साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री कामता पटेल, तिरंगा यात्रा जिला संयोजक स्वर्ण सिंह सलूजा समेत अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यशाला से पूर्व रायपुर उत्तर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा का भाजपा जिला महासमुंद के कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने भी सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भाजपा संगठन की सक्रियता की सराहना की। कार्यशाला का संचालन भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर ने किया एवं समापन पर विपिन उपोबेजा ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में भाजपा जिला महासमुंद के समस्त 20 मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्रीगण, मंडल स्तर की तिरंगा यात्रा टीमें तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला ने यह स्पष्ट कर दिया कि इस वर्ष ‘हर घर तिरंगा’ अभियान महासमुंद जिले में जनमानस की भावना और राष्ट्रभक्ति का जीवंत प्रतीक बनकर सफल होगा।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.