Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज वारदात: पत्नी के गायब होने पर भड़का दामाद, ससुर को पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज वारदात: पत्नी के गायब होने पर भड़का दामाद, ससुर को पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर

Document Thumbnail

 रायपुर । छत्तीसगढ़ के भिलाई से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपने ही ससुर को जिंदा जलाने की कोशिश की। प्रेम विवाह के बाद पत्नी के अचानक लापता हो जाने से नाराज़ दामाद ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। बुजुर्ग ससुर गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जबकि आरोपी दामाद मौके से फरार है।


घटना रविवार देर रात करीब 1 बजे की है। पीड़ित बसंत विश्वकर्मा अपने घर में सो रहे थे, तभी किसी ने उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। चादर ओढ़े हुए बसंत जैसे ही आग की जलन से तड़पते हुए उठे, उन्होंने देखा कि उनका दामाद प्रभु वहां से भाग रहा था।

घायल अवस्था में बसंत किसी तरह बाहर निकलकर परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए। आग से बसंत के चेहरे, गले, हाथ और पीठ पर गंभीर जलन आई है।

पुलिस में दी गई शिकायत में बसंत ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी यमुना ने प्रभु नामक युवक से प्रेम विवाह किया था। दोनों कुछ समय से नारधा क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे। लेकिन हाल ही में यमुना अचानक लापता हो गई। परिजनों का आरोप है कि प्रभु को शक था कि यमुना अपने मायके लौट आई है और उन्होंने उसे छिपा रखा है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी प्रभु की तलाश की जा रही है। इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.