Media24Media.com: प्रधानमंत्री मोदी को घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से नवाजा गया

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

प्रधानमंत्री मोदी को घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से नवाजा गया

Document Thumbnail

 प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को 2 दिवसीय यात्रा पर घाना पहुंचें, जहां एयरपोर्ट पर घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया. प्रधानमंत्री मोदी की घाना की ये पहली यात्रा है. यह तीन दशकों में पहली बार भारत का कोई प्रधानमंत्री घाना पहुंचा है. पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ. उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के साथ 21 तोपों की सलामी दी गई. वहीं पीएम मोदी को घाना में ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से भी सम्मानित किया गया.


राजधानी अक्करा में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति महामा ने पीएम मोदी को घाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया. पीएम मोदी ने इस सम्मान को भारत के नागरिकों को समर्पित किया साथ ही इस सम्मान के लिए घाना का आभार जताया.

‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ‘घाना के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होना मेरे लिए बहुत गर्व और सम्मान की बात है. मैं राष्ट्रपति महामा, घाना सरकार और घाना के लोगों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं. मैं 1.4 अरब भारतीयों की ओर से इस सम्मान को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं. मैं यह पुरस्कार हमारे युवाओं की आकांक्षाओं, उनके उज्ज्वल भविष्य, हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और परंपराओं और भारत और घाना के बीच ऐतिहासिक संबंधों को समर्पित करता हूं’.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा ‘मुझे ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित करने के लिए मैं घाना के लोगों और सरकार को धन्यवाद देता हूं. यह सम्मान हमारे युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, उनकी आकांक्षाओं, हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और भारत और घाना के बीच ऐतिहासिक संबंधों को समर्पित है. यह सम्मान एक जिम्मेदारी भी है, जिससे भारत-घाना की दोस्ती को और मजबूत बनाने की दिशा में काम किया जा सके. भारत हमेशा घाना के लोगों के साथ खड़ा रहेगा और एक विश्वसनीय मित्र और विकास भागीदार के रूप में योगदान देना जारी रखेगा’.

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.