Media24Media.com: सचिन पायलट के दौरे पर बरसे विधायक पुरंदर मिश्रा, बोले - "दिल्ली में पप्पू, छत्तीसगढ़ में बिट्टू… कांग्रेस रह गई परिवार तक सीमित"

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सचिन पायलट के दौरे पर बरसे विधायक पुरंदर मिश्रा, बोले - "दिल्ली में पप्पू, छत्तीसगढ़ में बिट्टू… कांग्रेस रह गई परिवार तक सीमित"

Document Thumbnail

 रायपुर कांग्रेस नेता सचिन पायलट के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा,


“दिल्ली में पप्पू और छत्तीसगढ़ में बिट्टू... अब कांग्रेस की राजनीति सिर्फ परिवार तक सिमट गई है। न संगठन बचा है और न विचारधारा।"


विधायक मिश्रा ने हाल ही में कांग्रेस द्वारा आयोजित आर्थिक नाकेबंदी आंदोलन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इस आंदोलन के दौरान रोजी-मजदूरी पर मजदूरों को बुलाया, लेकिन अब उन्हें भुगतान नहीं किया गया, जिस वजह से मजदूरों में आक्रोश है।

उन्होंने सचिन पायलट पर कटाक्ष करते हुए कहा:-

"अगर किसी मजदूर को भुगतान नहीं हुआ है तो सचिन पायलट खुद हस्तक्षेप कर उनका पेमेंट करवाएं। सिर्फ भाषण देने से जिम्मेदारी पूरी नहीं होती।"

भाजपा विधायक के इस बयान को कांग्रेस नेतृत्व पर सीधा हमला माना जा रहा है। सचिन पायलट के दौरे को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.