Media24Media.com: मुख्यमंत्री साय आज लेंगे विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक, गृह विभाग की समीक्षा शाम को पुलिस मुख्यालय में

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मुख्यमंत्री साय आज लेंगे विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक, गृह विभाग की समीक्षा शाम को पुलिस मुख्यालय में

Document Thumbnail

 रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय (महानदी भवन) में विभिन्न विभागों की बैक-टू-बैक समीक्षा बैठकें लेंगे। यह बैठकें दिनभर चलेंगी, जिसमें विभागीय कार्यों की प्रगति और प्राथमिकताओं पर चर्चा की जाएगी।


मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे से मंत्रालय में समीक्षा बैठकों की शुरुआत करेंगे।



11:30 बजे से 1:00 बजे तक महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक होगी।

इसके बाद 1:00 बजे से 2:00 बजे तक समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक होगी।

इन बैठकों में संबंधित विभागों के मंत्री, प्रमुख सचिव, सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

सीएम साय की अहम बैठक शाम 4:00 बजे नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में होगी, जहाँ गृह विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा की जाएगी। इस बैठक में राज्य पुलिस की गतिविधियों, कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.