Media24Media.com: दोहरे हत्याकांड में प्रधान आरक्षक के परिवार को 20 लाख की सहायता, मुख्यमंत्री का मानवीय निर्णय

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दोहरे हत्याकांड में प्रधान आरक्षक के परिवार को 20 लाख की सहायता, मुख्यमंत्री का मानवीय निर्णय

Document Thumbnail

 रायपुर। सूरजपुर जिले में हुए दोहरे हत्याकांड में प्रधान आरक्षक मोहम्मद तालिब के परिवार को छत्तीसगढ़ सरकार ने 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा लिया गया यह संवेदनशील और मानवीय फैसला शासन की जनकल्याणकारी सोच को प्रतिबिंबित करता है।


राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह सहायता पीड़ित परिवार के लिए न केवल आर्थिक संबल बनेगी, बल्कि उनके जीवन में नई उम्मीद भी लेकर आएगी। उन्होंने कहा, "विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार हर कठिन समय में आम जनता और सुरक्षाकर्मियों के परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। यह निर्णय सुशासन और संवेदना का सजीव उदाहरण है।"

मंत्री जायसवाल ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री की इस पहल से समाज में न्याय, सहानुभूति और मानवता की भावना और मजबूत होगी। साथ ही यह कदम राज्य के अन्य सुरक्षा बलों के जवानों के मनोबल को भी नया संबल देगा।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.