Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में डेंगू रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग का बड़ा अभियान, घर-घर जाकर होगी जागरूकता और सफाई

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में डेंगू रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग का बड़ा अभियान, घर-घर जाकर होगी जागरूकता और सफाई

Document Thumbnail

रायपुर: डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग अब एक्टिव मोड में आ गया है। पूरे प्रदेशभर में एक विशेष डेंगू जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत घर-घर जाकर लोगों को इस बीमारी से बचाव के उपाय बताए जाएंगे।


इस डेंगू सोर्स रिडक्शन अभियान में मितानिनों, ग्राम स्वास्थ्य समितियों और महिला आरोग्य समितियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इन सभी की मदद से साफ-सफाई को लेकर लोगों में जागरूकता लाई जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग की टीमें घरों में जाकर कूलर, पानी की टंकी, कंटेनर, पुराने टायर, फूलदान जैसी चीजों की जांच करेंगी। जहां भी रुका हुआ पानी मिलेगा, वहां तुरंत कार्रवाई की जाएगी और पानी को खाली कराया जाएगा।

अधिकारियों का कहना है कि यही वो जगहें हैं जहां डेंगू और मलेरिया फैलाने वाले मच्छर पनपते हैं। इन स्थलों पर अगर लापरवाही बरती गई, तो जान का खतरा बढ़ सकता है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.