Media24Media.com: बारिश में बिजली से खतरा! छत्तीसगढ़ बिजली विभाग की एडवाइजरी: इन सावधानियों से बचाएं जान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बारिश में बिजली से खतरा! छत्तीसगढ़ बिजली विभाग की एडवाइजरी: इन सावधानियों से बचाएं जान

Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने जनता को आगाह किया है कि बारिश के मौसम में थोड़ी सी भी असावधानी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रांसफॉर्मर, एचटी लाइन, बिजली के खंभों और तारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।


छोटा सा करंट, बड़ा हादसा

बिजली विभाग ने कहा है कि अक्सर जानकारी के अभाव में लोग करंट से घायल हो जाते हैं या जान तक गंवा बैठते हैं। इसलिए जरूरी है कि इन उपकरणों के आसपास किसी भी तरह की छेड़छाड़ न करें और सजग रहें।

इमरजेंसी में कहां करें संपर्क?

अगर आंधी-तूफान के दौरान तार, खंभे या ट्रांसफॉर्मर टूट जाएं, तो इसकी सूचना तत्काल टोल फ्री नंबर 1912 पर, मोर बिजली एप या नजदीकी वितरण केंद्र व जोन कार्यालय में दें।

इन सावधानियों को जरूर अपनाएं:

– बारिश के पानी में जहां बिजली के तार हों, वहां चलें नहीं।
– नंगे पैर बिजली उपकरण का उपयोग न करें। रबर या प्लास्टिक के जूते पहनें।
– बिजली उपकरणों को इस्तेमाल करते वक्त आपके पैर सूखे हों यह सुनिश्चित करें।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.