Media24Media.com: सड़क दुर्घटना में घायलों को छत्तीसगढ़ सरकार का तोहफा: 1.5 लाख तक फ्री उपचार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सड़क दुर्घटना में घायलों को छत्तीसगढ़ सरकार का तोहफा: 1.5 लाख तक फ्री उपचार

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों के शिकार लोगों को अब इलाज के लिए पैसे की चिंता नहीं करनी होगी। राज्य सरकार ने घायलों के लिए एक बड़ी राहत योजना लागू की है, जिसके तहत अब कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी।

1.5 लाख तक फ्री उपचार

1.50 लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज, वो भी बिना कोई अग्रिम राशि दिए।
सड़क दुर्घटना में घायलों

जी हां, अब सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को 7 दिन तक किसी भी सूचीबद्ध सरकारी या निजी अस्पताल में फ्री इलाज मिलेगा। इसमें दवाएं, ऑपरेशन, जांच और जरूरी मेडिकल सेवाएं शामिल हैं।

राज्य सरकार की यह योजना 134 सरकारी और निजी अस्पतालों के अलावा देशभर के 61 बाहरी अस्पतालों में भी लागू होगी।

सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टरों और एसपी को इस योजना को ज़मीनी स्तर पर लागू करने के निर्देश दिए हैं।

कैसे मिलेगा इलाज?

दुर्घटना के 7 दिनों के भीतर किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में जाकर इलाज कराया जा सकता है। अस्पताल पहचान और दुर्घटना की जानकारी दर्ज करेगा और सीधे इलाज शुरू करेगा।

घायल को न तो कोई रजिस्ट्रेशन करना है, न ही पहले से कोई कागज़ी प्रक्रिया।
सिर्फ आधार, ड्राइविंग लाइसेंस या पुलिस रिपोर्ट जैसी पहचान और दुर्घटना की पुष्टि भर ही पर्याप्त होगी।

छत्तीसगढ़ में या बाहर, सभी को मिलेगा लाभ

अगर हादसा छत्तीसगढ़ में होता है या घायल को सूचीबद्ध अस्पताल में भर्ती किया जाता है, तो व्यक्ति चाहे किसी भी राज्य का निवासी हो, उसे इलाज का लाभ मिलेगा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.