प्रथम चरण में स्थल की पहचान होगी जो हो चुका यह अभियान 21 से 23 मई 2025 तक चला इसके तहत संजय कानन, गुरू गोविन्द सिंग गार्डन, मांगलिक भवन के साइड को चिन्हांकित करके भारत सरकार के संबंधित विभाग को भेजा जा चुका है। लेकिन इतने स्थल से और भी ज्यादा स्थलों की जरूरत पड़ेगी बाद में स्थल जोड़ा जा सकता है। स्कूल काॅलेज, आंगनबाड़ी सेंटर, जल उपचार संयत्र, सरकारी विभाग को भी जोड़ना होगा। महासमुन्द नगर पालिका को 5 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। बहुत से और भी शहर में जगह है ऐसी संस्थायें नगर पालिका को आवेदन कर सकती है। इस योजना को सफल बनाने के लिए नगर पालिका में रजिस्टर्ड स्व सहायता समुहों की महिलाओं से ही संरक्षण कार्य मिशन के द्वारा कराया जावेगा। एक महिला समुह की तीन महिलाओं से कार्य लिया जावेगा तथा उन्हे लगभग 250 से 300 पेड़ो का संरक्षण करना है। इसके लिए उन महिलाओं को प्रत्येक महिना आकर्षक मानदेय के रूप में दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से प्राप्त होगा यह मानदेय इतना होगा कि जिससे परिवार चल सकता है। योजना लगभग 1 साल से अधिक चलेगी। श्री राठी ने आगे बताया कि द्वितीय चरण में 5 जून से 31 अगस्त 2025 तक बड़े पैमाने में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाना है जिसमें महासमुन्द में चिन्हित स्थलों पर पांच हजार पौधे रोपण किये जायेंगे। नर्सरी वन विभाग से नगर पालिका द्वारा पौधे खरीदे जायेंगे। तृतीय चरण में पौधो के अस्तित्व निगरानी का कार्य महिला स्वसहायता समुहो के महिलाओं द्वारा किया जावेगा। पौघों की देखभाल रखरखाव पानी सिंचना जैसे सभी कार्य लगभग 1 वर्ष तक सम्पादित होंगे। जरूरत पर अवधि बढ़ाई जा सकती है।
तृतीय चरण में पौघों से संबंधित किसी भी समस्या का समाधान करना है। एन.यू.एल.एम. विभाग द्वारा 300 पौधों का एक प्रोजेक्ट माना जायेगा। एक प्रोजेक्ट के पीछे शासन द्वारा 2 लाख सत्तर हजार रूपये का खर्च बजट होगा जिसमें पौधे भी खरीदे जायेंगे। स्वसहायता समुह की महिलाओं को प्रति माह मानदेय दिया जावेगा जरूरत पर टी गार्ड भी खरीदा जायेगा तथा पौधो के रखरखाव में खर्च होगा। जैसे कि जैविक खाद, उर्वरक साम्रगी वगैरह। वृक्षारोपण पूर्णत डिजीटल होगा सरकार को आनलाईन प्रतिदिन रिपोटिंग होगी इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए सरकार गंभीर है प्रशासन की पैनी नजर रहेगी कही भी कोताही न बरता जाये वृक्षारोपण को सफल बनाने के साथ प्रदेश व देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की योजना सरकार की है। नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने शहर के सभी शासकीय विभागों से अपील की है कि जिन्हे विभागों में वृक्षारोपण कराना हो तथा साल भर देखभाल कराना होगा। नगर पालिका को सूचित करे कि दीनदयाल राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के पोर्टल में विभाग का रजिस्ट्रेशन करा सके अभी एक बार अपलोड हो चुका है पुनः संस्था के निर्देश पर पौधारोपण के जगहों को रजिस्टर्ड किया जावेगा।