Media24Media.com: डोंगरगढ़ में खुलेआम घूमते देखा गया तेंदुआ, इलाके में रेस्क्यू टीमें तैनात

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

डोंगरगढ़ में खुलेआम घूमते देखा गया तेंदुआ, इलाके में रेस्क्यू टीमें तैनात

Document Thumbnail

 रायपुर : राजनांदगांव जिला अंतर्गत डोंगरगढ़ के प्रसिद्ध सुदर्शन पहाड़ की ढलानों पर स्थानीय लोगों ने तेंदुए को खुलेआम घूमते देखा गया है बतादे कि शुरुआत में कुछ लोगों को यह घटना अफवाह लगी पर जब फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो स्थिति स्पष्ट हो गई।


बताया गया कि इस क्षेत्र के आसपास सरकारी कॉलोनियां, अफसरों के आवास और आम नागरिकों की बस्तियां बस चुकी हैं वही दूसरी ओर घटना के बाद वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में पिंजरे लगाए। साथ ही रेस्क्यू टीमें तैनात कर तेंदुए की खोजबीन शुरू कर दी है।

बता दें कि यह घटना केवल एक तेंदुए की उपस्थिति नहीं, बल्कि शहरीकरण और जंगलों के बीच बढ़ते संघर्ष की चेतावनी भी है। सुदर्शन पहाड़, जहां यह तेंदुआ देखा गया, कभी घने जंगलों और जैव विविधता से भरा वन्य क्षेत्र था, जो वन्यजीवों के लिए आदर्श आवास माना जाता था। अब इस शांत इलाका भी मानव बस्तियों के फैलाव से प्रभावित हो रहा है।

 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.