Media24Media.com: CG liquor scam: पूर्व आबकारी मंत्री लखमा के करीबी शराब सप्लायर के ​ठिकाने पर ACB की रेड

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG liquor scam: पूर्व आबकारी मंत्री लखमा के करीबी शराब सप्लायर के ​ठिकाने पर ACB की रेड

Document Thumbnail

 CG liquor scam : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ACB और EOW की टीम ने 20 से ज्यादा जगहों पर छापा मारा है। दुर्ग-भिलाई में 22 जगहों पर कार्रवाई जारी है। ACB और EOW की कई टीमें चार गाड़ियों में सुबह 4 बजे भिलाई पहुंची।

​ठिकाने पर ACB की रेड

पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के करीबी शराब सप्लायर अशोक अग्रवाल के रामनिवास कॉलोनी स्थित निवास पर छापा मारा है। एक टीम हाउसिंग बोर्ड स्थित आम्रपाली अपार्टमेंट में अशोक अग्रवाल के घर पहुंची। दूसरी टीम नेहरू नगर में बंसी अग्रवाल और केजरीवाल के यहां छापा पड़ा है। वहीं खुर्सीपार में विनय अग्रवाल के यहां दस्तावेजों की जांच चल रही है।

बता दें कि छावनी चौक भिलाई के पास अशोक अग्रवाल की फेब्रीकेशन और अन्य चीजों की फैक्ट्री है। आशोक अग्रवाल पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के करीबी हैं। इन पर लखमा के साथ मिलकर शराब घोटाले को अंजाम देने का आरोप है।एक टीम अशोक अग्रवाल को गाड़ी में पकड़कर कहीं ले गई है, वहीं एक टीम उनके घर में जांच कर रही है। ऐसी जानकारी मिली है कि एक टीम अशोक अग्रवाल को लेकर उनकी फैक्ट्री गई है, वहां भी टीम दस्तावेजों की जांच करेगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.