Media24Media.com: सेजेस पटेवा में लाटरी निकाल कर दिया प्रवेश, प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सेजेस पटेवा में लाटरी निकाल कर दिया प्रवेश, प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान

Document Thumbnail

 देवराज साहू, पटेवा (महासमुंद)। सेजेस पटेवा में सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न कक्षाओं के रिक्त सीटों के लिए प्रवेश पारदर्शिता के साथ हुआ। विकासखण्ड स्तरीय समिति के प्रतिनिधियों , सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, पालकों, विद्यालय के शिक्षक , व्याख्याताओं, कर्मचारियों की उपस्थिति में प्रवेश के लिए लाटरी निकाली गई। प्राचार्य समीर चन्द्र प्रधान के निर्देशन में लॉटरी की प्रक्रिया सम्पन्न किया गया।


प्रारंभ में प्राचार्य प्रधान ने समस्त उपस्थित सदस्य, पालकों, जनप्रतिनिधियों के समक्ष प्रवेश की लाटरी प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। विभिन्न कक्षाओं में रिक्त सीटों के विरुद्ध प्राप्त पात्र आवेदकों की संख्या को ध्यान में रख कर लाटरी प्रक्रिया को पूर्ण कराया। कक्षा पहली में निर्धारित तिथि तक निर्धारित 50 आवेदन प्राप्त नहीं होने के कारण लाटरी की आवश्यकता नहीं हुई। कक्षा 2,3,5,6,9 मे प्राप्त आवेदन अधिक होने के कारण लाटरी निकाली गई।

उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधियों में पूर्व सरपंच तथा शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुनील कुमार पटेल तथा पूर्व सांसद प्रतिनिधि तथा शाला प्रबंधन समिति सदस्य मनोहर साहू ने अपने उद्बोधन में प्राचार्य समीर चन्द्र प्रधान के नेतृत्व में विद्यालय की अनुशासन तथा शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना की । नवीन पालको से विद्यालय के शैक्षणिक गतिविधियों के सुचारु संचालन में सहयोग करने का आह्वान किया। इस पूरे कार्यक्रम में संयोजक अरुण कुमार बैनर्जी,अतिथि स्वागत तथा पूजा अर्चना प्रभारी श्रीमती अर्चना तिवारी, कम्प्यूटर प्रभारी लेख राम धृतलहरे, श्रीमती वृहस्पति सूर्यवंशी, बैठक एवं अन्य व्यवस्था प्रभारी योगेश बरीहा, मिथलेश पहाड़िया ,तिजउ यादव का विशेष योगदान रहा।

मंच संचालन भीषम सिन्हा ने किया। विकास खण्ड एवं विकास खण्ड स्त्रोत की ओर से CAC गण मनीष चन्द्राकर,श्री ध्रुव , राजू कुमार देवांगन का सहयोग रहा। अंत में कक्षा दसवीं में हिन्दी और अंग्रेजी ‌माध्यम के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी निमेश ध्रुव 94.33%,डोमेश्वरी पटेल 91%,माही सेन 89.3%, सौम्य चंद्राकर 89.3% को अतिथियों सर्वश्री सुनील पटेल,मनोहर साहू, सुनील शुक्ला, राजेश ध्रुव, देवराज साहू के हाथ से स्कूल गणवेश और‌ पानी बाटल‌ देकर‌ सम्मानित किया गया। संयोजक अरुण बैनर्जी व्याख्याता ‌ने आभार ज्ञापित किया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.