Media24Media.com: नक्सलियों के पर्चा पर गृहमंत्री शर्मा का बड़ा बयान, बोले- चर्चा चाहते हैं, तो मुख्यधारा में आएं,नहीं तो...

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नक्सलियों के पर्चा पर गृहमंत्री शर्मा का बड़ा बयान, बोले- चर्चा चाहते हैं, तो मुख्यधारा में आएं,नहीं तो...

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे है, जिससे नक्सली बैकफूट पर आ गए हैं, और बार-बार लेटर जारी कर शांति वार्ता की बात कर रहे है. वहीं कल एक बार फिर उत्तर पश्चिम सब जोनल कमेटी ने प्रेस नोट जारी किया था, जिसे लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि- नक्सली आए और मुख्य धारा से जुड़े. साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बंदूक का जवाब चर्चा से नहीं, बंदूक से ही होता है।


गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलियों ने शांति वार्ता के लिए अपील की है, लेकिन वे सामने आएं। उन्होंने किसी 'समिति' का जिक्र किया है, तो उस समिति को स्पष्ट करें। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार इसके के लिए कोई समिति की गठन नहीं की है। सरकार चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने कहा कि जो भी लोग बातचीत करना चाहते हैं, वे मुझसे संपर्क करें। मैं उन्हें सुरक्षा देने को तैयार हूं, लेकिन यह स्पष्ट है कि बंदूक का जवाब बंदूक से ही दिया जाएगा। हमारी सरकार कई बार नक्सलियों को मुख्यधारा में आने की अपील कर चुके हैं। गृह मंत्री ने कहा कि रूपेश समेत जिन्होंने यह पत्र लिखा है मैं सभी से कहना चाहूंगा कि वे बंदूक छोड़ें। हम बात करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा बंदूक का जवाब बंदूक से होता है। अगर आप चर्चा चाहते हैं, तो मुख्यधारा में आना होगा।

डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि कोई नक्सली सरेंडर करना चाहता है, तो हम तैयार हैं। हम छोटे-बड़े सभी समूहों के साथ चर्चा करने के लिए तैयार हैं। गृहमंत्री विजय शर्मा ने अगली बार भी यह बात कही थी कि वे शांतिवार्ता के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके लिए कोई शर्त न हो।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.