Media24Media.com: डोंगरगढ़ फॉर्म हाउस शराब कांग्रेस कार्यकाल में निर्मित 'पंजाछाप' सिंडीकेट की करतूत : ठाकुर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

डोंगरगढ़ फॉर्म हाउस शराब कांग्रेस कार्यकाल में निर्मित 'पंजाछाप' सिंडीकेट की करतूत : ठाकुर

Document Thumbnail

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने डोंगरगढ़ फार्म हाउस में शराब की अवैध बॉटलिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ट्वीट पर करारा प्रहार करते हुए कहा है कि बघेल "उल्टा चोर कोतवाल को डाँटे" की तर्ज पर प्रलाप कर रहे हैं। जिनके आधे दर्जन सिपहसालार दो हजार करोड़ रुपये से अधिक के शराब घोटाले में जेल में हों, जिनके आबकारी मंत्री जेल में हों जिनका खुद का एक पैर जेल में है, वह दूसरों पर आरोप मढ़ें, यह हास्यास्पद लगता है।


भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर ने कहा कि बघेल ने मुख्यमंत्री रहते हुए सीमापार के शराब माफियाओं के साथ मिलकर जो सिंडीकेट बनाया था, वह अभी भी एक्टिव दिख रहा है। धर्मनगरी डोंगरगढ़ में अवैध शराब का मिलना इसी का नतीजा है। इस एक्टिव सिंडीकेट को डोंगरगढ़ और क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं का पूरा साथ और संरक्षण मिल रहा है। श्री ठाकुर ने कहा कि ये कृत्य 'सुशासन सरकार' को बदनाम करने की साजिश है लेकिन यहां एक भी बॉटल शराब की बिकने नहीं दी जाएगी। ठाकुर ने कहा जिला कलेक्टर एवं जिले के एसपी मामले की जाँच कर रहे है एवं सभी लिप्त दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर ने मामले संदिग्ध कांग्रेसी नेताओं को चेताया और कहा है कि छत्तीसगढ़ के सनातनियों की आस्था की प्रतीक मां बम्लेश्वरी के पावन धाम धर्मनगरी डोंगरगढ़ में शराब का अवैध धंधा कर सनातनियों की आस्था को ठेस न पहुँचाएँ।

ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकाल दो वजहों से जाना जाता है एक अवैध शराब की बिक्री और दूसरा शराब माफियाओं को संरक्षण। अब जब विष्णु सरकार ने सब सिस्टम दुरुस्त कर दिया है तो पुराने माफिया छटपटा रहे हैं और इसलिए सीमापार से अवैध लेबल लेकर बॉटलिंग कर रहे हैं, लेकिन नाकामयाब रहे। इसकी जाँच शासन के सक्षम अधिकारियों द्वारा की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही पूरे सिंडीकेट का पर्दाफाश होगा और इसका सरगना जेल के सलाखों में होगा।

ठाकुर ने बघेल की जाँच वाली बात का जवाब देते हुए कहा, ढाई हजार करोड़ के शराब घोटाले में जिस प्रकार जांच हो रही है, ठीक उसी प्रकार इसमें भी जाँच होगी, बघेल निश्चिंत रहें। जाँच के दौरान बघेल फिर विक्टिम कार्ड न खेलने लगें।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.