Media24Media.com: Chhattisgarh : भीषण सड़क हादसा, 40 लोगों से भरी पिकअप पलटी, 2 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Chhattisgarh : भीषण सड़क हादसा, 40 लोगों से भरी पिकअप पलटी, 2 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

Document Thumbnail

 रायपुर । छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में शनिवार को एक भयावह सड़क दुर्घटना हुई। सरोदा डेम के पास पलानी पाट क्षेत्र में एक मालवाहक वाहन पलट जाने से करीब 25 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वाहन में लगभग 50 यात्री सवार थे। इस हादसे में दो लोगों के मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।


इसी दौरान माजदा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी। घटना में 50 से अधिक लोग घायल बताये जा रहे हैं। जिसमें से 8 की हालत गंभीर है। 2 की जान चली गयी है। घटना पलानीपाट सरोधा के पास की है। बतायाजा रहा है कि सिंघपुरी से लोहारा शादी के कार्यक्रम में सभी जा रहे थे। घायलों में पुरूष, महिला सहित बच्चे भी शामिल हैं।

सड़क हादसे में अब तक दो की मौत हो चुकी है। मृतिका उर्वसी साहू(13), मुखिन साहू है। वहीं दो घायलों को रायपुर रेफर किया गया है। 25 से ज्यादा घायलों का इलाज शहर के निजी अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि शादी समारोह के बाद चौथी में लोहारा सभी जा रहे थे। सड़क हादसे की सूचना पर सांसद संतोष पांडे और विधायक भावना बोहरा जिला अस्पताल पहुंची। दोनों ने घायलों से मुलाकात की।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.