Media24Media.com: प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की कार पुलिया से टकराई, दो की मौत, तीन घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की कार पुलिया से टकराई, दो की मौत, तीन घायल

Document Thumbnail

 रायपुर : प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की कार पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना नेशनल हाईवे 30 पर फरसगांव थाना क्षेत्र के बड़े मोड़ के पास हुई।


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए फरसगांव अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, एक्सयूवी गाड़ी में बेंगलुरू से प्रयागराज जा रहे 6 लोग सवार थे। हादसा केशकाल क्षेत्र के बड़े मोड़ के पास हुआ, जब कार पुलिया से टकराई। सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.