Media24Media.com: पीएम मोदी का एलान: पहली विधानसभा सत्र में पेश की जाएगी CAG रिपोर्ट, जिसने लूटा उसे लौटाना पड़ेगा, यह मोदी की गारंटी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पीएम मोदी का एलान: पहली विधानसभा सत्र में पेश की जाएगी CAG रिपोर्ट, जिसने लूटा उसे लौटाना पड़ेगा, यह मोदी की गारंटी

Document Thumbnail

 Delhi Chunav Result 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पीएम मोदी ने भाजपा हेडक्वॉर्टर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत यमुना मैया की जय के नारे के साथ की।


उन्होंने कहा- आज दिल्ली में दिल्ली के लोगों में एक उत्साह भी है और सुकून भी है। उत्साह विजय का है, सुकून दिल्ली को आप-दा से मुक्त कराने का है। आपने दिल खोलकर प्यार दिया। मैं दिल्लीवालों को नमन करता हूं।

दिल्ली फतह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीआर को विकास की गारंटी दी है और भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने का विश्वास दिल्ली वालों को दिया है। कहा है कि यह संयोग है कि एनसीआर के राज्यों में शामिल यूपी, हरियाणा और अब दिल्ली में भी भाजपा की सरकार है। लिहाज विकास की गारंटी है। वहीं उन्होंने आम आदमी पार्टी पर लगे कथित भ्रष्टाचार पर भी तीखा हमला बोला। कहा कि सरकार के गठन के बाद पहली बैठक में ही सदन पटल पर सीएजी की रिपोर्ट पेश की जाएगी। भ्रष्टाचार के हर एक तार की जांच होगी। जिसने लूटा है उसे लौटाना पड़ेगा। दिल्ली की जनता से कहा कि चुनाव के दौरान जो भी वादा किया गया है उसे सत प्रतिशत पूरा किया जाएगा। महिला सम्मान योजना को लागू किया जाएगा और यमुना की सफाई होगी, भले ही इसमें वक्त लग जाए।

'दिल्ली वालों जो प्यार व विश्वास दिया है वह कर्ज है'

जीत का जश्न मनाने के लिए प्रदेश भाजपा मुख्यालय जुटे लोगों के बीच पहुंचकर पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली के लोगों में उत्साह भी है और आप-दा से मुक्त होने का सुकून है। जनादेश विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाने वाला है। दिल्ली वालों जो प्यार व विश्वास दिया है वह कर्ज है। दिल्ली का विकास कर इसे पूरा किया जाएगा। आप-दा को दिल्ली के लोगों ने बाहर कर दिया है। जनादेश से स्पष्ट है दिल्ली में विकास, विजन और विश्वास की जीत हुई है। आडंबर, अराजकता, अहंकार और दिल्ली पर छाई आपदा की हार हुई है। जिन्हें दिल्ली का मालिक होने का घमंड था उनका सच से सामना हो गया है। राजनीति में झूठ और फरेब के लिए कोई जगह नहीं है। एक भारत श्रेष्ठ भारत के विचार को दिल्ली जीती है। उन्होंने इस जनादेश के लिए पूर्वांचलियों का भी आभार जताया।

दिल्ली को आधुनिक शहर बनाएंगे

धरना, प्रदर्शन की राजनति, प्रशासनिक टकराव ने दिल्ली को नुकसान किया। प्रशासनिक अनिश्चितता ने दिल्ली वालों का नुकसान किया है। मेट्रो का प्रोजेक्ट रोकने का काम किया। झुग्गी वालों को घर देने से रोका। राजनीति को प्रपंच का मंच बना दिया। जिस पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार के विरूद्ध हुए आंदोलन से हुआ वहीं भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई। देश की ऐसी पार्टी बनी जिसके मुख्यमंत्री, मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए। नारी शक्ति ने दिल्ली में आर्शीवाद दिया है। नारी शक्ति से किए हर वादे को पूरा किया है। चुनाव में किया गया वादा जरूर पूरा किया जाएगा। आधुनिक शहर भाजपा बनाएगी। यह विजय नई जिम्मेदारी लेकर आई है। कंधे से कंधा मिलाकर चलने का वक्ता है। पार्टी नेताओं को नसीहत दी और कहा कि वे अपनी नम्रता, विवेक को नहीं छोड़े। सत्ता सुख के लिए नहीं सेवा भाव से काम करे। विकास के सपने को परिपूर्ण करें। सुशासन का लाभ गरीब को भी मिलता है और मध्यमवर्ग को भी।

यमुना की दुर्दशा पर चिंता जाहिर की

पीएम मोदी ने कहा कि आप-दा वालों ने यमुना की दुर्दशा कर दी है। यमुना जी की इस पीड़ा को देखकर सभी आहत होते है। आप-दा ने उनकी आस्था का अपमान किया। लोगों की भावनाओं को पैरों तले कुचल है। हरियाणा के लोगों पर भी आरोप लगा दिया। पीएम ने कहा कि उन्होंने संकल्प लिया है यमुना दिल्ली शहर की पहचान बनेंगी। यह काम कठिन है, वक्त लंबा लगता है। लेकिन इस संकल्प को पूरा किया जाएगा। राजनीति बदलने की बात करने वाले कट्टर बेईमान निकल गए। अन्ना हजारे की पीड़ा भी कम हुई होगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.