Media24Media.com: महासमुंद : बाराती गाड़ी पलटी, दो की मौत, 6 घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद : बाराती गाड़ी पलटी, दो की मौत, 6 घायल

Document Thumbnail

 महासमुंद जिले के झलप नेशनल हाइवे से बागबाहरा रोड पर नरतोरा मोड़ के पास बीती देर रात दर्दनाक सड़क दुघर्टना हो गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बरभांठा से ओडिशा साराबोग बरात लेकर मालवाहक से गए हुए थे।


शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। तभी बरेकेलकला नरतोरा मोड़ (झलप) के पास माल वाहक पलट गई जिससे घटना स्थल पर ही धनेश्वर भारद्वाज ( 27) बरभाठा और नैनदास टंडन (40) खैरझिटी की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 5 से 6 लोग गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। इस वाहन में करीब 15 लोग सवार थे।

सूचना पर पटेवा पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल तुमगांव पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार वाहन के टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.