Media24Media.com: महाकुंभ : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज संगम में लगाएंगी आस्था की डुबकी, बड़े हनुमान मंदिर में करेंगी दर्शन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महाकुंभ : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज संगम में लगाएंगी आस्था की डुबकी, बड़े हनुमान मंदिर में करेंगी दर्शन

Document Thumbnail

 Maha Kumbh 2025 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज सोमवार को महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंचेंगी। वह यहां आठ घंटे से अधिक समय बिताएंगी और इस दौरान त्रिवेणी संगम में स्नान करेंगी। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।


राष्ट्रपति सुबह संगम नोज पर पहुंचकर गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम में डुबकी लगाकर सनातन आस्था को और मजबूत करेंगी। यह ऐतिहासिक क्षण होगा क्योंकि इससे पहले भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में स्नान किया था।

संगम स्नान के बाद राष्ट्रपति मुर्मु अक्षयवट के दर्शन करेंगी। हिंदू धर्म में अक्षयवट को अमरता का प्रतीक माना जाता है, जिसका वर्णन कई पुराणों में भी मिलता है। इसके बाद वह बड़े हनुमान मंदिर भी जाएंगी जहां वह हनुमान जी के दर्शन और पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी।

राष्ट्रपति महाकुंभ में आधुनिक तकनीक के जुड़ाव को भी करीब से देखेंगी। वह डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र का दौरा करेंगी जहां श्रद्धालुओं को महाकुंभ मेले की विस्तृत जानकारी डिजिटल माध्यमों से दी जा रही है।

राष्ट्रपति मुर्मू सोमवार शाम 5:45 बजे प्रयागराज से दिल्ली के लिए रवाना होंगी। इस दौरान प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.