Media24Media.com: महाकुंभ: भगवा कपड़ों में भूटान नरेश ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महाकुंभ: भगवा कपड़ों में भूटान नरेश ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

Document Thumbnail

 Mahakumbh: भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक मंगलवार को उत्तर प्रदेश में आयोजित महाकुंभ मेला क्षेत्र में पहुंचे और त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। वांगचुक के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी स्वतंत्र देव सिंह और नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने भी संगम में डुबकी लगाई।


सूचना विभाग द्वारा जारी बयान के मुताबिक, ‘‘भूटान नरेश ने अपने पारंपरिक पोशाक में संगम में स्नान किया, जबकि मुख्यमंत्री अपने भगवा वस्त्र में थे। स्नान करते समय उनके साथ स्वतंत्र देव ने भी भगवा वस्त्र धारण किए हुए थे। स्नान करने वालों में हाल ही में महामंडलेश्वर बनाए गए संतोष दास सतुआ बाबा भी शामिल थे।'

इससे पहले पूर्वाह्न करीब 11 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ और भूटान नरेश विमान के जरिए लखनऊ से प्रयागराज पहुंचे। भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक सोमवार को लखनऊ पहुंचे थे जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.