Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ : सुरक्षाबल के जवानों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 31 नक्सलियों को मार गिराया, 2 जवान शहीद

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबल के जवानों ने अब तक 31 नक्सलियों को मार गिराया है। आपको बता दे पंचायत चुनाव से ठीक पहले बीजापुर नेशनल पार्क इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच आज सुबह मुठभेड़ हो गया। इस मुठभेड़ में जवानों ने अब तक 31 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं 2 जवान शहीद हो गए और दो अन्य जवान घायल हुए हैं। घटनास्थल से घायलों को निकालने के लिए जगदलपुर से हेलिकॉप्टर रवाना किया गया है।


आपको बता दे आज रविवार सुबह से ही बीजापुर नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। डीआरजी, एसटीएफ और बस्तर फाइटर के जवानों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेरकर मारना रणनीति के तहत हमला किया हैं।सुरक्षाबल के जवानों की इस बड़ी कार्रवाई को लेकर बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद फोर्स को मौके के लिए निकाला गया था। बीजापुर DRG और STF के साथ ही बस्तर फाइटर्स के जवानों ने योजनागत तरीके से नक्सलियों की घेराबंदी कर हमला किया गया।

नक्सलियों के खिलाफ इस बड़े आपरेशन में जवानों ने अब तक 31 नक्सलियों का मार गिराया है। मौके से जवानों ने भारी संख्या में हथियार बरामद कर जब्त किये है। वहीं इस मुठभेड़ में दो जवानों के शहीद होने के साथ ही 2 जवान घायल हुए है। घायल जवानों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। जगदलपुर से हेलिकाप्टर रवाना किया गया है, जिसके जरिये घायल जवानों को एयर लिफ्ट कर रायपुर शिफ्ट किया जायेगा।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया की बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में अब तक 31 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। यह संख्या और बढ़ सकती है। सीएम साय ने ‘एक्स ’ पर कहा कि मुठभेड़ में 2 जवान शहीद एवं 2 जवान के घायल होने की भी दुःखद खबर प्राप्त हुई है। जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व में मार्च 2026 तक हमारा प्रदेश नक्सलवाद मुक्त होकर रहेगा। इस दिशा में सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.