Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में मिला बर्ड फ्लू का केस, रातों-रात हजारों मुर्गियां, चूजे और अंडे किए गए नष्ट

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में मिला बर्ड फ्लू का केस, रातों-रात हजारों मुर्गियां, चूजे और अंडे किए गए नष्ट

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में भी बर्ड फ्लू की आमद हो गई है। रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर स्थित पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू का केस मिलने से जिले के लोग बीमारी को लेकर आशंकित है। हांलाकि बर्ड फ्लू का मिलते ही प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। देर रात कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ आपात बैठक की, उसके बाद रात में ही पोल्ट्री फार्म की पांच हजार मुर्गियों, 12 हजार चूजों और 17 हजार अंडों को नष्ट किया गया।


रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने बर्ड फ्लू की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ आपातकालीन बैठक कर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रणनीति बनाई। इसके बाद पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम ने पूरी रात मुर्गियों के साथ चूजे और अंडों को नष्ट करने अभियान चलाया।

इसके साथ ही भारत सरकार के एक्शन प्लान फॉर प्रिवेंशन, कंट्रोल एंड कंटेनमेंट ऑफ एवियन इन्फ्लूएंजा (रिवाइज्ड 2021) के तहत पोल्ट्री फार्म के एक किलोमीटर का क्षेत्र ‘इंफेक्टेड जोन’ और 10 किमी का दायरा ‘सर्विलांस जोन’ घोषित कर दिया गया है। 10 किमी के दायरे में मुर्गी और अंडे की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी।

जिला प्रशासन द्वारा लोगों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी और सहयोग के लिए 07762-223750 में कॉल कर सकते हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.