Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

आरंग वासी पढ़ रहे हैं नगर का गौरवशाली इतिहास, डिजिटल बार कोड बना आकर्षण का केंद्र

 आरंग। धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी के नाम से सुविख्यात नगरी है आरंग। जहां का प्राचीन इतिहास काफी समृद्ध रहा है। वहीं नगर के स्वयंसेवी सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने आरंग के प्राचीन गौरवशाली इतिहास को कलेंडर के रूप में घर घर पहुंचकर वितरण कर नव-वर्ष की बधाई, शुभकामनाएं दे रहे हैं।




 जिसे पढ़कर लोगों में गजब का उत्साह देखा जा हैं, लोग आरंग के गौरवशाली इतिहास पढ़कर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर पीपला फाउंडेशन की इस मुहिम को अनूठी पहल बता रहे हैं। कलेंडर में एक बारकोड स्कैनर बनाया गया है।

 जिसे स्कैन करते ही आरंग के विभिन्न मंदिरों व गौरवशाली इतिहास संबंधी जानकारी मिल रही है।इस तरह डिजिटल बारकोड लोगो को खूब आकर्षित कर रहा। लोग बड़े कौतूहल से बारकोड को स्कैन कर आरंग का गौरवशाली इतिहास पढ़,समझ रहे हैं।

साथ ही इस बारकोड में भगवान श्रीराम का ननिहाल चंदखुरी धाम, प्राचीन नगरी रींवा व संत गुरु गुरुघांसी की कर्मभूमि भंडार पुरीधाम की जानकारी देख रहे  है। वहीं इस मुहिम में प्रमुख रूप से फाउंडेशन के संयोजक महेन्द्र कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष कोमल लाखोटी, सक्रिय सदस्य प्रतीक टोंड्रे, रमेश देवांगन, संजय मेश्राम, होरीलाल पटेल, अशोक साहू,नीरज साहू,अश्विनी शंख, टेकराम लोधी अहम् भूमिका निभा रहे हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.