Media24Media.com: Maha Kumbh 2025 : प्रयागराज महाकुंभ दुर्घटना पर सीएम विष्‍णुदेव ने जताया शोक

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Maha Kumbh 2025 : प्रयागराज महाकुंभ दुर्घटना पर सीएम विष्‍णुदेव ने जताया शोक

Document Thumbnail

 Maha Kumbh 2025 : प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट पर भगदड़ मचने से कई श्रद्धालुओं के निधन की खबर सामने आई है, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। यह घटना महाकुंभ के दौरान उमड़ी भारी भीड़ के चलते हुई। हादसे को लेकर पूरे देश में शोक की लहर है। प्रशासन की टीम मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक बढ़ी भीड़ के कारण यह हादसा हुआ।


इस हादसे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है। साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.