Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

चोपड़ा ने की भाजपा महासचिव विनोद तावड़े से भेंट

Document Thumbnail

 महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन के दौरान पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विमल चोपड़ा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के चुनाव अधिकारी एवं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े से आत्मीय भेंट की।


डॉ. चोपड़ा ने राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े से संगठनात्मक और अन्य विभिन्न विषयों पर चर्चा की, जिसमें संगठन की गतिविधियां, भविष्य की योजनाएं और सामाजिक मुद्दे शामिल थे।

बता दें महासचिव विनोद तावड़े और डॉ. चोपड़ा अपने समय में विद्यार्थी परिषद के साथी रहे हैं। भेंट के दौरान डॉ. चोपड़ा ने विनोद तावड़े को अपने क्षेत्र में हो रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। विनोद तावड़े ने भी डॉ. चोपड़ा को उनके कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.