Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नेहरू और लेडी माउंटबेटन के पत्रों को क्यों वापस नहीं कर रहीं सोनिया, PMML ने राहुल गांधी को लिखा पत्र

 नई दिल्ली : इतिहासकार रिजवान कादरी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से जुड़े कागजात लौटाने का आग्रह किया है, जो सोनिया गांधी के पास हैं. कादरी प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (PMML ) के सदस्य हैं।


दरअसल यह दस्तावेज भारत के इतिहास के महत्वपूर्ण पहलुओं को दर्शाता है। इन्हें कथित तौर पर कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वापस ले लिए थे। नेहरू से जुड़े सभी दस्तावेजों को देश की आवाम से छिपाया गया ताकि इतिहास की असलियत जनता के सामने न आ पाए।

कादरी ने कहा कि सितंबर में सोनिया गांधी को एक पत्र के माध्यम से अवगत करवाया गया था और दस्तावेजों को वापस करने की अपील भी की गई थी। पत्र के माध्यम से कहा गया था कि सोनिया गांधी लगभग आठ अलग-अलग खंडों से 51 कार्टून, जो प्रधानमंत्री संग्रहालय में नेहरू संग्रह का हिस्सा थे, या तो संस्थान को वापस कर दिए जाएं।

इसके अलावा कहा गया कि सभी दस्तावेजों को स्कैन करने की अनुमति दी जाए। इससे हमें उनका अध्ययन करने औल विभिन्न मुद्दों पर शोध करने में सुविधा मिलेगी। रिजवान ने आगे कहा कि नेहरू और लेडी माउंटबेटन के बीच हुए महत्वपूर्ण पत्राचार के साथ-साथ गोविंद बल्लभ पंत, जय प्रकाश नारायण और अन्य के साथ आदान-प्रदान किए गए पत्र भी शामिल हैं। यह पत्र भारतीय इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

सोनिया गांधी के निर्देश पर 2008 में संग्रहालय से निकाले गए अभिलेखों से यह साबित किए गए अभिलेखों से यह साबित हो चुका है। सोनिया गांधी को लिखे पत्र का जबाव ने मिलने की वुजह से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पत्पर लिखकर अवगत करवाया गया है।

संबित पात्रा ने एक्स पर कहा, आज जो प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय है और पहले नेहरू संग्रहालय और पुस्तकालय था, वहां से तत्कालीन यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नेहरू द्वारा "एडविना माउंटबेटन" सहित विभिन्न हस्तियों को लिखे गए पत्रों के 51 कार्टून ले लिए! पीएमएमएल की हाल ही में संपन्न एजीएम में सदस्यों में से एक, रिजवान कादरी ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी को पत्र लिखा और अपनी मां सोनिया गांधी से पत्र वापस पाने में उनकी मदद मांगी!

भाजपा सांसद ने कहा, मेरे लिए यह जानना दिलचस्प है कि नेहरू जी ने एडविना माउंटबेटन को क्या लिखा होगा जिसे सेंसर करने की जरूरत पड़ी और क्या नेता प्रतिपक्ष राहुल नेहरू और एडविना के बीच हुए पत्रों को वापस लाने में मदद करेंगे!

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.