Media24Media.com: छत्तीसगढ़: तांत्रिक के कहने पर निगल गया जिंदा चूजा, दम घुटने से युवक की मौत, पढ़े पूरी खबर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़: तांत्रिक के कहने पर निगल गया जिंदा चूजा, दम घुटने से युवक की मौत, पढ़े पूरी खबर

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिला में एक युवक की मौत का अजीबों-गरीब मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक ने जिंदा मुर्गी के चूजा को निगल गया। जिसके बाद उसकी सांस फूलने पर वह घर के आंगन में ही बेहोश होकर गिर गया। घटना के बाद परिजन उसे बेहोशी की हालत में ही अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां जांच के बाद डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि जब डाॅक्टर की मौजूदगी में मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया, तब उसके गले में चूजा फंसा हुआ मिला। वहीं इस घटना को अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र से जोड़कर देखा जा रहा है।


जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। ग्राम छिंदकोला में आनंद कुमार यादव का परिवार निवास करता है। बताया जा रहा है कि शादी के कई साल बाद भी आनंद को संतान की प्राप्ति नहीं हो रही थी। जिससे वो तांत्रिक के चक्कर में पड़ गया था। संतान की चाह में उसने तांत्रिक के बताये कई क्रियाये भी किये। इसी कड़ी में वह मुर्गी के काले चूजे को घर लाया था। परिवार के लोग कुछ समझ पाते, इसी बीच वह घरवालों को कुछ बताये बगैर ही जिंदा चूजे को निकलने की कोशिश करने लगा। चूकि चूजा बड़ा था, लिहाजा वह आनंद के गर्दन में जाकर फंस गया। जिससे उसका दम घुटने लगा और घर के आंगल में बेहोश होकर गिर गया।

इसके बाद आनन फानन में उसे अंबिकापुर मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना को लेकर परिजन जहां कुछ भी बताने से बच रहे है, वहीं परिजनों के साथ हॉस्पिटल पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि शादी के 5 साल से अधिक समय बाद भी आनंद को कोई संतान नहीं था। जिसे लेकर वो अक्सर परेशान रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि वो तांत्रिकों के चक्कर में फंस गया था। उधर इस घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जहां पोस्टमार्टम करने के दौरान डाॅक्टर हैरान रह गये। अस्पताल के फोरेंसिक एचओडी डॉक्टर संतो बाग ने बताया कि हार्ट अटैक से मौत की आशंका पर शव के सीने में चीरा लगाया।

लेकिन सब कुछ नॉर्मल मिला। ब्रेन हैमरेज की आशंका से सिर का हिस्सा खोला गया। लेकिन सिर में भी कुछ असामान्य नहीं मिला।इसके बाद जब गले में चीरा लगाया तो युवक के गले में मृत हालत में चूजा मिला, जो कि युवक के श्वांस नली और खाने की नली के बीच में फंसा हुआ था। डाॅक्टर ने बताया कि जांच में पता चला कि श्वांस नली में चूजा फंसने से युवक की मौत हुई है। अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यदि तांत्रिक के कहने पर युवक द्वारा ऐसा आत्मघाती कदम उठाये जाने की पुष्टि होती है, तो तांत्रिक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.