Media24Media.com: राज्यपाल डेका ने स्वास्थ्य शिविर में कराया परीक्षण, राजभवन में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आरंभ

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राज्यपाल डेका ने स्वास्थ्य शिविर में कराया परीक्षण, राजभवन में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आरंभ

Document Thumbnail

 रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर आयोजित दो दिवसीय रक्त दान शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन किया और स्वयं स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया। इस अवसर पर प्रथम महिला रानी डेका काकोटी, पं. जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विवेक चौधरी, मेकाहारा के अधीक्षक डॉ. सोनकर, डॉ. एस.बी. नेताम, डॉ. अरविंद नेरल सहित मेकाहारा के सभी विभागों के चिकित्सक उपस्थित थे।


राज्यपाल डेका ने शिविर में उपस्थित रक्तदान मोबाइल मेडिकल वैन, चलित दंत चिकित्सा वैन एवं टी.बी. रोग के परीक्षण के लिए लगाई गयी अत्याधुनिक मोबाइल यूनिट का भी अवलोकन किया, जिसमें स्थल पर ही तत्काल एक्स-रे लिया जा सकता है।

स्वास्थ्य शिविर में मेडिसिन, नेत्र रोग, दंत रोग, स्त्री रोग, चर्म रोग माइक्रोबायोलॉजी सहित अन्य विभागों के चिकित्सा विशेषज्ञ उपस्थित रहकर राजभवन परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किए।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.