Media24Media.com: Chhattisgarh : पुष्पा-2 की कमाई देखकर लुटेरों ने लूटी टॉकीज, गार्ड को बंधक बनाकर लाखों रुपए की लूट

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Chhattisgarh : पुष्पा-2 की कमाई देखकर लुटेरों ने लूटी टॉकीज, गार्ड को बंधक बनाकर लाखों रुपए की लूट

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई मुक्ता टाॅकीज में सोमवार की सुबह दो बदमाशों ने टाॅकीज के गार्ड को बंधक बनाकर लाकर रूम से 1 लाख 32 हजार रुपये नकद और सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर लूट लिया। मामला भिलाई 3 थाना क्षेत्र का है।


सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई पुलिस और एसीसीयू की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है। टाॅकीज में लगे कैमरों का डीवीआर न होने के कारण वहां से आरोपितों का सुराग नहीं मिल सका है। बता दें कि मुक्ता टाॅकीज भिलाई-3 में अभी फिल्म पुष्पा-2 का प्रदर्शन किया जा रहा है। रविवार के पूरे शो हाउस फुल रहे।

मुक्ता टाॅकीज भिलाई-3 में अभी फिल्म पुष्पा-2 का प्रदर्शन किया जा रहा है। रविवार के पूरे शो हाउस फुल रहे। ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही दर्शकों ने काउंटर से भी टिकट खरीदे थे। ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही दर्शकों ने काउंटर से भी टिकट खरीदे थे। काउंटर से बिके टिकटों की कुल रकम एक लाख 32 हजार रुपये को टाॅकीज के ही लाकर में रखा गया था। 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.