Media24Media.com: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या, बेटे के सामने ही रेता गला, मुखबिरी का लगाया आरोप

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या, बेटे के सामने ही रेता गला, मुखबिरी का लगाया आरोप

Document Thumbnail

 रायपुर : प्रदेश के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने कायराना करतूत को अंजाम दिया है…नक्सलियों ने सीआरपीएफ कैंप से महज 1 किलोमीटर दूर बासागुड़ा थाना क्षेत्र के तिम्मापुर गांव पहुंच कर आंगनबाड़ी सहायिका की हत्या कर दी।


बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने आंगनबाड़ी सहायिका लक्ष्मी को उनके घर से बाहर निकाला और उसके बेटे के सामने ही धारदार हथियारों से गला रेत कर हत्या कर दी| इस दौरान जब लक्ष्मी के बेटे ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो हमलावरों के साथ हाथापाई भी हुई| सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

नक्सलियों ने इस हत्या की जिम्मेदारी मद्देड एरिया कमेटी के नाम पर ली है और पर्चा में पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.