Media24Media.com: दुःख और संघर्ष के बाद किरण बर्वे को मिली महतारी वंदन योजना की छाया, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दुःख और संघर्ष के बाद किरण बर्वे को मिली महतारी वंदन योजना की छाया, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

Document Thumbnail

 रायपुर : राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से कोरिया जिले की किरण बर्वे को आर्थिक रूप से काफी राहत मिली है। बर्वे ने बताया कि उनके जीवन में दुःख और संघर्ष के बाद महतारी वंदन योजना ने नया उत्साह और राहत दी है। वे दो बच्चों की मां है, पति का आकस्मिक निधन हो गया था, जिसके बाद उन्हें बच्चों के लालन-पालन और उनकी शिक्षा में भारी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की महतारी वंदन योजना से उन्हें हर माह एक स्थिर आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे वह अपने बच्चों की पढ़ाई और घर की अन्य आवश्यकताओं को पूरा कर पा रही हैं।


श्रीमती किरण बर्वे ने बताया, ’’इस योजना से मिल रही राशि का उपयोग वे अपने बच्चों की पढ़ाई में करती हूं। इस योजना ने उसे अपनी कठिनाइयों से उबरने और बच्चों को बेहतर भविष्य देने का मौका दिया है।

किरण ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय और जिला प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा कि ’’महतारी वंदन योजना मुझ जैसी महिलाओं के लिए बड़ी मदद साबित हो रही है। जिला प्रशासन ने इस योजना के जरिए मुझे बेहद सहायता प्रदान की है।

’’महतारी वंदन योजना’’ न केवल आर्थिक मदद दे रही है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन स्तर को सुधारने का भी कार्य कर रही है। श्रीमती किरण जैसी महिलाएं अब अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के साथ-साथ अपनी आर्थिक स्थिति को भी सुदृढ़ कर रही हैं। यह योजना महिलाओं के लिए एक संजीवनी साबित हो रही है, जिससे उनके जीवन में आशा और आत्मविश्वास का संचार हुआ है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.