Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में शीत लहर का अलर्ट, इन जिलों में शुरू होने वाली है कड़ाके की ठंड

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में शीत लहर का अलर्ट, इन जिलों में शुरू होने वाली है कड़ाके की ठंड

Document Thumbnail

 रायपुर : मौसम विभाग ने इस सीजन में पहली शीत लहर की चेतावनी जारी किया है। जारी यलो अलर्ट के तहत अगले 24 घंटों यानी बुधवार सुबह 8.30 बजे तक उत्तर छत्तीसगढ़ के पांच जिलों में शीतलहर चलेगी। इनमें बलरामपुर, कोरिया, एमसीबी, सूरजपूर और सरगुजा जिले के लिए यलो अलर्ट रहेगा।


उत्तर-पूर्व से आ रही ठंडी हवाओं के चलते अब प्रदेश में सर्द हवाएं चलेंगी। नवंबर आखिरी तक रात का तापमान 10 डिग्री तक पहुंचने का आंकलन किया गया है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि, हवाओं में होने वाले बदलवों को देखते हुए इस साल दिसंबर में अच्छी ठंड पड़ने की संभावना है। वहीं जनवरी का महीना कड़ाके की ठंड का अहसास करा सकता है।


इससे पहले मंगलवार रात कोरिया, जीपीएम जिले में सबसे ठंडी रही। यहां 11-12 डिग्री तापमान रहा। वहीं मध्य छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, नांदगांव, बालोद, महासमुंद में तापमान 13 से 16 डिग्री दर्ज किया गया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.