Media24Media.com: छत्तीसगढ़ : लिव इन में रह रही गर्लफ्रेंड को मारकर दफनाया, जंगल में 11 महीने बाद मिला कंकाल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ : लिव इन में रह रही गर्लफ्रेंड को मारकर दफनाया, जंगल में 11 महीने बाद मिला कंकाल

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर ज़िले में लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही महिला की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी। शव को सोनगरा जंगल में दफना दिया। 11 महीने बाद इसका खुलासा हुआ है। लापता पंडो जनजाति महिला का कंकाल बरामद किया गया। घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र के खड़गवां चौकी की है। बताया जा रहा है कि, अवैध संबंध के शक में प्रेमी ने उसकी हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं, महिला का पिता भी पिछले 6 महीने से लापता है।


पंडो समाज ने 3 दिन पहले एसपी से मामले में शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। जानकारी के मुताबिक, झिंगादोहर गांव निवासी सीमा पंडो (35) 21 जनवरी 2024 से लापता थी। सीमा पंडो के पिता सोहरलाल पंडो ने भी उस दौरान गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस की जांच में पता चला कि, सीमा पंडो शादीशुदा थी और उसके बच्चे भी हैं। वो पति को छोड़कर मायके में रहने लगी थी। इसके बाद आरोपी चंद्रिका राजवाड़े से उसका प्रेम संबंध हुआ। सीमा पंडो 2017 से चंद्रिका राजवाड़े के साथ लिव-इन में रह रही थी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.