Media24Media.com: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए खुशखबरी, कैबिनेट ने 3% महंगाई भत्ता बढ़ाया

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए खुशखबरी, कैबिनेट ने 3% महंगाई भत्ता बढ़ाया

Document Thumbnail

 DA hike for Central Government Employees : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशन भोगियों को महंगाई राहत (डीआर) की अतिरिक्त किस्त को मंजूरी दे दी है। यह वृद्धि 01 जुलाई, 2024 से प्रभावी होगी, जो मूल वेतन/पेंशन के 50 प्रतिशत की मौजूदा दर से तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाती है, ताकि बढ़ती महंगाई से राहत प्रदान की जा सके।


यह वृद्धि सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप की गई है। डीए और डीआर दोनों में धनराशि भुगतान से राजकोष पर प्रति वर्ष 9,448.35 करोड़ रुपये का प्रभाव पड़ेगा। इससे केन्द्र सरकार के लगभग 49.18 लाख कर्मचारियों और 64.89 लाख पेंशन भोगियों को लाभ मिलेगा।

क्या है महंगाई भत्ते का आधार
वैष्णव ने कहा कि महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का आधार अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक-औद्योगिक श्रमिकों (All India Consumer Price Index-Industrial Workers ) के 12 महीने के एवरेज पर है।

प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में कैबिनेट ने 1 जुलाई 2024 से केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) की एक अतिरिक्त किस्त को मंजूरी दी है। यह मौजूदा 50% बेसिक सैलरी/ पेंशन पर 3% की वृद्धि है, जिससे मूल्य वृद्धि की भरपाई की जा सके।

DA, DR की यह बढ़ोतरी सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित है। इससे पहले इसी साल मार्च 2024 में, केंद्र सरकार ने 1 जनवरी, 2024 से DA, DR को 4% अंक बढ़ाकर 50% कर दिया था।

किसानों को लेकर भी ऐलान, बढ़ाया गया MSP
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार ने 2025-26 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 150 रुपये बढ़ाकर 2,425 रुपये प्रति क्विंटल करने का फैसला किया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.